Posts

The Social Dilemma

The Social Dilemma" एक डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा है, जिसे 2020 में जेफ ओरलोव्स्की ने निर्देशित किया। यह फिल्म सोशल मीडिया के समाज पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों की जांच करती है और कंपनियों के पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साक्षात्कार के माध्यम से सोशल मीडिया की दुनिया को उजागर करती है। फिल्म मे यह बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और इस्टाग्राम कैसे लोगो की सोच,व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे है और किस तरह से उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल करते हैं मुनाफे के लिए लोगो को बंधी बनाकर उनका प्रयोग किया जा रहा है।  इस फिल्म ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि हम सोशल मीडिया का किस हद तक इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके हमारे मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया हमारी मानसिकता को हमारे खिलाफ करता है। इस फिल्म मे यह भी दिखाया गया है कि इन प्लेटफार्मस के द्वारा फैलाए गए फैक न्यूज और गलत जानकारी किस तरह से समाज मे हिंसा को बढ़ावा देती है , सोशल मीडिया एक नशा है जो लोगो के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है जिस कार...